फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nodal officer furious if the handle was not found in the bed

बेड में नहीं मिला हैंडल तो भड़के नोडल अधिकारी

Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer furious if the handle was not found in the bed
कोपागंज ब्लॉक के लैरोबेरुआर गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम।संव? - फोटो : MAU
मऊ। नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम ने बृहस्पतिवार को आक्सीजन प्लांट टडियावं, लैरो बेरूवार गांव स्थित गोआश्रय स्थल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मबादाबाद गोहना का निरीक्षण किया। मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने टड़ियांव आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी ली। बताया गया कि 16 सिलेंडर खाली है एवं प्रत्येक की क्षमता 42 लीटर है। इसके बाद सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिको लिगल, रजिस्ट्रेशन, फार्मासिस्ट, एमओ आफिस, एक्जामिनेशन रूम, ट्रीटमेन्ट रूम, वार्ड रूम, पैथालॉजी, लैवोरेटरी, 10 और 7 बेडेड वार्ड सहित अन्य वार्डों को देखा। बेड में हैंडल नहीं लगा होने पर उसको लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वार्ड का नाम दीवार पर लिखे होने पर उसे बोर्ड पर लिखवाने को कहा। इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। परिसर में चारो तरफ पेड़ लगाने का निर्देश दिया। जिससे कि गर्मी के मौसम में पशु पेड़ की छांव मे बैठ सकें। नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबादगोहना में बने आक्सीजन प्लांट को देखा। प्लांट में खिड़की नहीं लगी होने पर खिड़की लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed