{"_id":"60ef26eb8ebc3ecadd63f97b","slug":"nine-doctors-in-district-hospital-found-missing-in-opd-time-under-inspection-by-cmo-mau-news-vns600462393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को निरीक्षण में ओपीडी समय में गायब मिले जिला अस्पताल में नौ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को निरीक्षण में ओपीडी समय में गायब मिले जिला अस्पताल में नौ चिकित्सक
विज्ञापन
मऊ। तीसरी लहर से बचाव को लेकर बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं को दावा करने वाले जिला अस्पताल के दावे की बुधवार को पोल खुल गई। जब अमर उजाला में वेंटीलेटर की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर पर सीएमओ बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को ओपीडी समय में नौ चिकित्सक अपने चेंबर से गायब मिले। सीएमओ के औचक निरीक्षण से चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में लापरवाही के चलते गंभीर बीमार एक किशोर की मौत के बाद अमर उजाला ने बुधवार को मरीजों की उखड़ रहीं सांसें शोपीस बने हैं वेंटीलेटर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेने के बाद सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह सुबह 11.45 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। एक घंटे तक ओपीडी तथा पूरे अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्हें डॉ. एनके सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सीएस साहनी, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. अनवार शहजाद, डॉ. हेमंत सिंह सहित नौ चिकित्सक अपने चेंबर या ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।
इस दौरान सीएमओ ने वार्ड, इमरजेंसी, एआरटी, सिटी स्कैन, टीकाकरण केंद्र आदि का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण करने बाद सीएमओ ने सीएमएस डॉ. बृजकुमार से अनुपस्थित चिकित्सकों से स्प्ष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही वेंटीलेटर को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली, डॉ. बीके यादव के साथ सीएमओ के स्टेनो अजय सिंह आदि मौजूद रहे।