{"_id":"6127c22b8ebc3e7a025766e7","slug":"nine-arrested-including-three-women-one-absconding-mau-news-vns608080373","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिणटोला थानाक्षेत्र और शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को असलहे की अवैध फैक्ट्री के पकड़े जाने के मामले में पुलिस तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक फरार है। इनमें चार आरोपी बुधवार को ही पकड़े गए थे।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिहार और गोरखपुर एसटीएफ के साथ जनपद पुलिस ने शहर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा और शहर कोतवाली के रघुनाथपुरा में बुधवार को छापा मारकर अवैध रूप से असलहे बनाने के ठिकानों का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने दोनों स्थानों से अर्द्ध निर्मित, निर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए थे। इस मामले में चार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस प्रकरण में तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक मास्टर माइंड अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तबरेज और तनवीर सगे भाई हैं, जो बिहार के मुंगेर निवासी हैं। दोनों रघुनाथपुरा और प्यारेपुरा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। तबरेज रघुनाथपुरा में अपने घर पर रिजवान, खालिद और लियाकत के साथ असलहा बनाता था। जबकि तनवीर प्यारेपुरा में परवेज के साथ मिलकर अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित कर रहा था। पुलिस ने तनवीर, उसकी पत्नी शबनम, मोहम्मत रिजवान, मोहम्मद रिजाउल, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद लियाकत, मोहम्मद परवेज, रुबीना अंसारी, शबनम बानो पत्नी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। तबरेज अभी फरार है। एसपी ने बताया कि तनवीर और तबरेज मूल रुप से मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाने के हजरतगंज गांव के निवासी हैं। दोनों ने दो सगी बहनों से शादी की है और मऊ में रहने लगे। बताया कि दोनों कोलकाता से कच्चा माल लाते थे। असलहे बनाकर मुंगेर निवासी सोनू को सप्लाई करते थे।