{"_id":"5fe4cd2c8ebc3e3fb15dad65","slug":"newspaper-distributors-took-pension-plan-for-a-secure-future-mau-news-vns5653158129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित भविष्य के लिए समाचार पत्र वितरकों ने ली पेंशन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित भविष्य के लिए समाचार पत्र वितरकों ने ली पेंशन योजना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित श्रम विभाग कार्यालय अमर उजाला के तत्वावधान में समाचार पत्र विक्रेता को पेंशन क
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कड़ाके की ठंड में भी पूरी निष्ठा से लोगों तक समय से समाचार पत्र पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरकों के चेहरे पर बृहस्पतिवार को संतुष्टि की मुस्कान थी। कड़ी मेहनत करने वाले इन कर्मयोगियों को पहली बार पेंशन योजना से जोड़ा गया। अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में 45 वितरकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना में पंजीकरण हुआ। योजना में पंजीयन होने के बाद समाचार वितरकों को निर्धारित प्रीमियम राशि जमा करने के बाद 60 वर्ष पूरा करने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
कलेक्ट्रेट स्थित श्रम विभाग कार्यालय में अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेंशन शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने किया। दस बजे से शाम चार बजे तक चले पेंशन शिविर में पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाचार पत्र पहुंचाने वाले 45 वितरकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि उम्र सीमा की बाध्यता के चलते 10 का योजना के तहत पंजीकरण नहीं हो सका। किन्हीं कारणों से शिविर में न पहुंच सके वितरक बृहस्पतिवार को भी श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
बतौर मुख्य अतिथि श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने अमर उजाला की पहल को सराहा। कहा कि समाचार पत्र हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। रोज सुबह उठते ही सबसे पहले समाचार पत्र की तलब होती है। इसे समय से पहुंचाने का काम वितरक ही करते हैं। पहली बार किसी समाचार पत्र ने अपने वितरकों की सुध ली है। कहा कि पत्र वितरक समाचार पत्रों की अहम कड़ी हैं। वह लगातार परिश्रम करते हैं, लेकिन एक अवस्था के बाद श्रम करना संभव नहीं होता। ऐसी विपरीत परिस्थिति में पेंशन योजना उन्हें संबल प्रदान करेगी। नाममात्र के अंशदान से उनका भविष्य सुरक्षित होगा। अमर उजाला ने उन्हें पेंशन योजना में शामिल कराकर सराहनीय पहल की है। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने खुद समाचार वितरकों को योजना के बारे में विस्तार से बताया। कहाकि 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच वाले सभी वितरक इस योजना में शामिल हो सकते हैं। उन्हें नाममात्र का अंशदान देना होगा। शिविर में दो समाचार वितरकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साइट फेल होने के कारण अन्य कर्मयोगियों का पंजीकरण कर उनका डिटेल विभाग के कंप्यूटर में सेव कर लिया गया। श्रम परिवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि जैसे ही साइट शुरु होगी, अन्य का कार्ड बनाकर उन्हें दिया जाएगा। इस मौके पर श्रम विभाग के सहायक लेखाकार सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश, लालजी सरोज, सतीश विश्वकर्मा, नरेंद्रलाल श्रीवास्तव, गिरीश राय, सिटी एजेंट विनय मिश्रा, मनोज गुप्ता, दीनदयाल गिरी, नीतेश पांडेय, राजेश, विजयनारायण यादव, अमरनाथ, दुर्गेश मिश्रा, राजेश गिरी, सुधीर कुमार, अखिलेश मद्देशिया, सुनील यादव, दीपक कुमार, भोलू्, कुुंदन आदि समाचार वितरक मौजूद रहे।