{"_id":"60be50c68ebc3e8de15b235a","slug":"news-of-unopposed-selection-of-gram-panchayat-members-happened-at-most-places-mau-news-vns5935698144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकांश स्थानों पर हुआ ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चयन की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकांश स्थानों पर हुआ ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चयन की खबर
विज्ञापन
मऊ जनपद के 162 ग्राम पंचायतों के रिक्त पड़े 1979 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले नामांकन के बाद नाम वापसी के लिए सोमवार का दिन नियत था। कुछ स्थानों पर लोगों ने नाम वापस ले लिया और कई स्थानों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। अधिकांश स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया। केवल मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में दो ग्राम पंचायतों में 12 सीटों के लिए नाम वापसी सहमति नहीं बन पाई मतदान होगा जबकि यहां फरीदपुर गांव के प्रधान पद के लिए केवन एक ही नामांकन होने से निर्विरोध चयन तय है। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में रिक्त पद 162 सदस्य पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध हो गए। बड़रांव ब्लाक के रिक्त 196 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 220 नामांकन हुए थे। चार के परचे निरस्त कर दिए गए। 20 ने नाम वापस ले लिए।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में ग्राम सदस्य पद के कुल 242 पद रिक्त थे। इसमे 230 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। लेकिन ब्लाक के 2 ग्राम पंचायतों के कुल 12 वार्डो में एक से अधिक प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया था और इसमें से किसी ने भी परचा वापस नहीं लिया। इस तरह चकजाफ़री गॉव के 7 वार्ड और देवकली देवलास ग्राम पंचायत के 5 वार्ड में एक से अधिक उम्मीदवार होने से 12 सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसी क्रम में फरीदपुर धर्मा ग्राम पंचायत में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए 2 नामांकन किया गया था। सोमवार को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
दोहरीघाट ब्लाक में 255 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटें रिक्त थी।।3 ने पर्चा वापस ले लिया।254 निर्विरोध चुने गये ,एक सीट खाली रह गई। वहाँ कोई आबादी नहीं हैं। परदहां ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 129 पद के लिए कुल 402 पर्चो की बिक्री हुई थी। जबकि इंदरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए 3 पर्चे खरीदे गए। सोमवार को सभी 129 ग्राम पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। घोसी ब्लाक में 249 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त थे। जिनमें कुल 236 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना है। जबकि तीन गावो के 13 सीटों पर आमने सामने लड़ाई होगी। सोमवार को कुल 4 प्रत्यशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। कोपागंज ब्लॉक में 207 रिक्त पद के लिए 235 नामांकन पत्र पड़े थे जिसमें 28 पर्चा निरस्त हो गए इससे 207 पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। फतेहपुर मण्डाव 215 पद के लिये ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। रानीपुर ब्लाक में खानपुर में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 208 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।