फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Newlywoman's body found hanging from the noose in the room

घर के कमरे में फंदे सेलटकती मिली नवविवाहिता की लाश

Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Newlywoman's body found hanging from the noose in the room
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा सेंदुराइच की कोन्हवा अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार की रात कमरे की छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदे से लटकती नवविवाहिता ममता की लाश पाई गई। मामले में मृतका के मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ममता ने सात माह पहले घर से भाग कर अपने मौसेरे भाई से मंदिर में शादी की थी। वह पति के साथ ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन

सेंदुराइच के कोन्हवा बस्ती निवासी वीरेंद्र (22) पुत्र अरविंद सात वर्ष पूर्व कमाने के लिए मुंबई गया था। गत वर्ष अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान घर लौटते समय आजमगढ़ के जीयनपुर में सगी मौसी के घर कुछ दिनों तक रुक गया था। इस दौरान उसका मौसी की लड़की ममता से प्यार हो गया। जून 2020 में दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। ममता के परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में यह पता चलने पर कि ममता और वीरेंद्र ने शादी कर ली है वे शांत हो गए। शादी के बाद से ममता ससुराल में रह रही थी। शुक्रवार की रात आठ बजे ममता की लाश छत में लगी लकड़ी के सहारे साड़ी के फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर ममता का भाई सत्यजीत थाने पहुंचा। उसने दहेज के लिए बहन को की गला दबाकर हत्या करने का आरोप पति वीरेंद्र, ससुर अरविंद और सास पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed