फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Newlyweds are reaching out to break their relationship within six months.

Mau News: छह महीने में ही रिश्ते तोड़ने के लिए पहुंच रहे नवदपंती

Mon, 27 Oct 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds are reaching out to break their relationship within six months.
एसपी कार्यालय पर महिला ए​च्छिक ब्यूरो में आए मामले की सुनवाई करते सदस्य।स्रोत-स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। जिले में शादी का बंधन छह महीने भी नहीं टिक रहा। प्रेम विवाह करने वाले 80 फीसदी जोड़ों में विवाद सामने आ रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परिवार परामर्श की बैठक में आ रही शिकायतें कुछ यही बयां कर रही हैं।
महिला थाने में रोज दो जबकि इस साल अब तक 150 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में तीन मामले आए, इसमें दो की शादी को महज एक साल से भी कम समय हुआ था। वहीं एक में सुख दुख में साथ निभाने की कसमें निभानी वाली पत्नी ने पति के दोनों किडनी फेल होते ही दामन छुड़ाने की मांग को लेकर आवेदन किया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 83 मामलों की सुनवाई हुई, इसमें 21 मामलों का निस्तारण किया गया। सात मामले में आपसी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि तीन मामलों में कोई समझौता न होने की स्थिति में मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना उपाध्याय ने बताया कि एक मामला आया, इसमें एक साल पहले खुशी से शादी करने वाली महिला ने पति से अलग रहने की मांग की। कारण उसके पति का दोनों किडनी फेल हो गए हैं।
उधर बीमार युवक ने बताया कि उसने पत्नी से शादी के लिए अपनों से बगावत की, लेकिन आज जब उसे पत्नी की जरूरत है तो वह उसका साथ छोड़ने की जिद कर रही है। सदस्यों ने युवती को बहुत समझाया गया लेकिन वो साथ रहने को तैयार नहीं है। ब्यूरो ने मजबूरी में फाईल बंद कर दी। दोनों को कोर्ट जाने की सलाह दी।

उधर, महिला थाने के आंकड़ों पर गौर करें तो शादी का बंधन अब कुछ माह में टूटने लग रहा है, इसमें 80 फीसदी मामले प्रेम विवाह करने वाले हैं। इनके दांपत्य जीवन में कड़वाहट आते ही रिश्ते की डोर कमजोर हो रही है।
इस वर्ष ही जनवरी से अब तक 80 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं, इसमें 50 से अधिक मामले प्रेम विवाह करने वाले दंपती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed