फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Newly elected Legislative Assembly Speaker welcomed

सपा जनों ने नव निर्वाचित विधान सभा अध्यक्षों का किया स्वागत

Tue, 29 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Legislative Assembly Speaker welcomed
मऊ। सपा कार्यालय पर सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में घोसी विधानसभा के अध्यक्ष लालचंद यादव, सदर विधानसभा के अध्यक्ष रामप्रकाश यादव उर्फ बबलू, मुहम्मदाबाद गोहना के विधानसभा अध्यक्ष अम्मान अहमद, मधुबन के अध्यक्ष चंद्रकांत उर्फ अप्पू मौर्य का सपा जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता सभी छोटे बड़े मतभेद भुलाकर अभी से लग जाएं। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया है। शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि पार्टी का जो भी निर्देश मिले उस पर सभी कार्यकर्ता, वर्तमान , निवर्तमान पदाधिकारी मिलजुल पार्टी के लिए कार्य करें। कहा कि सत्ता पक्ष समाज में मतभेद पैदा करने के लिए तमाम साजिश रचकर गुमराह करने का प्रयास कर सकता है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। पूरा प्रदेश आज अखिलेश यादव के शासन काल को याद कर रहा है। कहा कि इस जन विरोधी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की जनता उत्साहित है। सभी नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्षों ने पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी,ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, लालधर यादव, वीरेंद्र चौहान,अशोक कुमार गौतम, रामधनी चौहान, रमेश दुबे, सीता राम कु़शवाहा, अखिलेश यादव, योगेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार यादव, महेंद्र चौहान,अमरेन्द्र बहादुर यादव, अकील अंसारी, हबीब सेठ, नेसार अहमद, करमचंद,अलतमश प्रधान, अलताफ़,शम्भू सोनकर, अजित यादव गुड्डू, ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed