फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New executive committee of Madhyadeshiya Vaishya Mahasabha constituted; oath administered.

Mau News: मध्यदेशीय वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी गठित, दिलाई गई शपथ

Thu, 23 Jul 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Madhyadeshiya Vaishya Mahasabha constituted; oath administered.
मध्यदेशीय वैश्य महासभा इकाई मधुबन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान समाज सेवा को संगठन का मुख्य उद्देश्य बताया गया।
विज्ञापन

यह गठन गुप्ता मैरिज हॉल के सभागार में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने की। नई कार्यकारिणी में राधेश्याम मद्धेशिया को नगर अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

चंद्रमा मद्धेशिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। चंदन मद्धेशिया को नगर महामंत्री और अभिषेक मद्धेशिया ‘बबलू’ को कोषाध्यक्ष का पद मिला।
गिरीश चंद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राधेश्याम मद्धेशिया ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा में आर्थिक बाधा न आने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक रवि मद्धेशिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य और दहेज मुक्त विवाह को संगठन की प्राथमिकता बताया। गिरीश चंद गुप्ता ने कहा कि छोटी-छोटी इकाइयों के मजबूत होने से जिला, प्रदेश और राष्ट्र मजबूत होता है।
उन्होंने संगठन से वृक्षारोपण, रक्तदान और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा जैसे सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed