{"_id":"657b42676901f5093a0cd566","slug":"new-buildings-will-be-built-for-three-government-schools-under-four-lane-budget-received-mau-news-c-295-1-svns1028-6295-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फोरलेन की जद में आए तीन सरकारी विद्यालयों का बनेगा नया भवन, मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फोरलेन की जद में आए तीन सरकारी विद्यालयों का बनेगा नया भवन, मिला बजट
विज्ञापन
मऊ। फोरलेन के जद में आए तीन सरकारी विद्यालयों को जल्द ही अब नया भवन मिलेगा। लगभग दो वर्ष बाद एनएचएआई ने बजट जारी कर दिया है। सहरोज स्थित एक ही भूखंड पर परिषदीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भवन निर्माण होगा। जिला प्रशासन की तरफ से कार्यदायी संस्था नामित किए जाने के बाद भवन निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पंचायत भवन में पढ़ रहे बच्चों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
फोरलेन के जद में आए कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सहरोज तथा प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर को एनएचएआई ने लगभग दो वर्ष पूर्व ध्वस्त करा दिया लेकिन अभी तक भवन निर्माण नहीं कराया जा सका है। जबकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहरोज के शिक्षकों ने वैकल्पिक व्यवस्था देने पर ही भवन तोड़ने की बात कहने पर अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण से पीछे हट गए थे। भवन निर्माण कार्य न होने से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे पंचायत भवन के दो कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं।
वहीं, धूल उड़ने के चलते राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहरोज छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से तमाम लिखापढ़ी तथा अभिभावकों की तमाम शिकायत के बाद एनएचएआई ने तीन सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ का बजट जारी किया है। विभाग की तरफ से सहरोज स्थित एक ही कैंपस में परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालय के लिए जगह चिह्नित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा परिषदीय विद्यालय एक ही भूखंड बनेगा।
विज्ञापन
कोट
सरकारी विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए एनएचएआई ने बजट जारी कर दिया है। एजेंसी नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - प्रशांत नागर, सीडीओ