फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Never took a loan, the land was registered in Khatauni as a mortgage

कभी लोन लिया ही नहीं, खतौनी में जमीन दर्ज हो गई बंधक

Sat, 04 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Never took a loan, the land was registered in Khatauni as a mortgage
मऊ। घोसी तहसील के सभागार के आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल व एसपी सुनील घुले की उपस्थिति में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से पांच का ही निपटारा हो सका। जिलाधिकारी ने सभी से निर्धारित समय सीमा के अंदर शिकायतों के निपटारा करने का निर्देश दिया। डीएम ने शिकायतों के निपटारे में देरी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी जताया। समाधान दिवस में लारपुर की संगीता पाल ने शिकायत किया कि उसके पिता ने भूमि विकास बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। फिर भी खतौनी में भूमि को बंधक दिखया जा रहा है। इसको लेकर आठ महीने से दौड़ धूप कर रही हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

घोसी नगर के दक्षिण स्थित एक मोहल्ले की निवासिनी महिला ने शिकायत किया कि18 नवम्बर को वी मार्ट से ड्युटी कर रात्रि में घर जाते समय मुहल्ले के ही एक युवक ने रास्ते में रोक कर अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर धमकी दिया।पुलिस को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई।नगर के मदापुर निवासी ईरशाद अहमद ने शिकायत किया कि मेरे पड़ोसी मंजूर अहमद ने घर के सामने बॉस बल्ली,प्लाई रख दिया है। आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। हटाने को कहने पर उनके परिवार के लोग गालीगलौज करते हैं।
विज्ञापन

प्रेमशीला देवी निवासिनी कुरंगा ने प्रधानमंत्री आवास की मांग किया। कलाफ़नपुर निवासिनी फुलेश्वरी देवी ने शिकायत किया कि मेरे पति मंदिर पर रहते हैं। वह अपनी पुत्री के साथ घर पर किसी तरह से जीवन यापन करती है। गांव के कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से मेरे घर के साथ जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने सभी शिकायतों को समय सीमा जे अंदर निपटाने का निर्देश एसडीएम सुरेश कुमार को दिया। इस अवसर पर एसपी सुशील घुले, सीओ नरेश कुमार, तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, सीएमओ एसएन दुबे, एओ विनीत कुमार,कोतवाल नागेश उपाध्याय,अधिशासी अभियंता विद्युत घोसी आरपी सिंह,एसडीओ राजेश प्रसाद,मनीष सिंह,राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed