फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Neither the administration responsible nor any medical team reached and conducted the investigation on its own.

न ही प्रशासन के जिम्मेदार पहुंचे न ही कोई मेडिकल टीम, खुद पहुंचकर कराई जांच

Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Neither the administration responsible nor any medical team reached and conducted the investigation on its own.
अमिला (मऊ)। कोरोना संक्रमण के बीच जिम्मेदारों की उदासीनता लोगों का दर्द ओर बढ़ा रही है। संक्रमित मरीजों की मौत के बाद जहां शवों को भेजने में लेट लतीफी की जा रही हैं। वहीं संक्रमित मरीज मिलने के बाद जांच में लापरवाही बरती जा रही है। ताजा मामला बड़राव ब्लाक के सोनाडीह गांव का है। जहां गत रविवार को अहमदाबाद से लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की माने तो इसकी सूचना बकायदा बड़राव सीएचसी के साथ घोसी प्रशासन को देने के साथ अपने पति के संक्रमित होने की बात कही थी। बावजूद दस घंटे तक न तो मेडिकल टीम पहुंची न ही प्रशासन का कोई जिम्मेदार। बाद में पहुंची 112 डायल के जवानों की मदद से शव को महिला ने खेत में दफनाया था। घटना के 24 घंटे बीतने तथा समाचार पत्र में यह मामला प्रकाशित होने के बाद ग्रामीण तथा मृतक के परिजनों को उम्मीद थी कि मेडिकल टीम के साथ घोसी प्रशासन का कोई जिम्मेदार पहुंचेगा।
विज्ञापन

लेकिन जिले में मृतक की कोई जांच न होने तथा संक्रमित न होने का हवाला देते हुए सोमवार को भी मेडिकल टीम मृतक के परिजनों की जांच करने नहीं पहुंची। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि सोमवार को घटना सुनने के बाद उसकी भाभी तथा भतीजे गांव पहुंची, लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा जांच कराने की बात कही गई। जिसके बाद उसकी भाभी तथा उसके भतीजे ने खुद बड़राव सीएचसी पहुंचकर जांच कराई। आरोप लगाया कि उसके सूचना देने के बाद मेडिकल टीम उसकी जांच करने नहीं पहुंची। उधर, वह खुद जागरूकता दिखाते हुए अपने परिवार के दूसरे सदस्य संक्रमित न हो जाए वह खुद बाहर अकेली रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम घोसी डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है, इसमें इस तरह की लापरवाही के संबंध में सीएमओ से जानकारी लेने के साथ मामले की जांच कराने की बात कही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed