फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence of the electricity department caused heavy, death of young man due to high tension wire

बिजली विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक की मौत

Fri, 14 May 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Negligence of the electricity department caused heavy, death of young man due to high tension wire
मऊ। कोतवाली क्षेत्र के चकमुदेयत कादीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम लटक रहे हाईटेंशन तार की जद में आने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। यह तार छह माह से लटक रहा था। इसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन तार को टाइट नहीं किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के चकमुदेयत कादीपुर निवासी रामचंद्र यादव (38) पुत्र चंद्रकिशोर यादव बृहस्पतिवार की देर शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास के गांव में जा रहा था। अंधेरा होने के चलते वह जहां छह माह से लटक रहे हाईटेंशन तार को नहीं देख सका और उसकी जद में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। रामचंद्र की मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का आरोप था कि छह माह से हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था। कई बार इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन तार नहीं कसा गया। मृतक की पत्नी मीरा देवी तथा पुत्र सतीश यादव (17) और पुत्री रिद्धिमा (15) का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed