फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negative in CHC investigation, woman's report came out positive in private lab investigation.

सीएचसी की जांच में निगेटिव, निजी लैब की जांच में महिला की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव .

Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Negative in CHC investigation, woman's report came out positive in private lab investigation.
मऊ। जिले के दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बीते दिनों बलगम की जांच कराने गई एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव दे दी गई। वहीं महिला के स्वास्थ्य में सुधार न होने की स्थिति में महिला के परिजनों ने जब गोरखपुर में एक निजी लैब में जांच कराई तो बलगम की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला के पति ने आरोप लगाया कि जब वह इस लापरवाही की शिकायत करने पहुंचा तो उसके साथ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन

दोहरीघाट निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह छह सितंबर को अपनी पत्नी की बलगम की जांच कराने के लिए सीएचसी दोहरीघाट पहुंचे थे। जहां जांच के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने एक दिन बाद गोरखपुर के एक निजी लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। आरोप लगाया कि बुधवार को उन्होंने जब इसकी शिकायत सीएचसी दोहरीघाट पर चिकित्साकर्मियों से की तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम नारायण दूबे का कहना है कि कभी-कभार सैंपल सही ढंग से ना मिल पाने के कारण रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। मरीज के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच कराकर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed