फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ncrease the value of the impaired budget

पेट्रो पदार्थों की मूल्य में वृद्धि से बिगड़ा बजट

Wed, 06 Apr 2016 02:01 AM IST
मऊ
मऊ Updated Wed, 06 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
ncrease the value of the impaired budget
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
एक महीने में लगातार दो बार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से आम जनता में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार अपना वादा नहीं निभा रही है। बात दें कि सोमवार को ही पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की घोषणा की थी। जिसके बार सोमवार की आधी रात से ही कीमतों में इजाफा हो गया। जिले में पहले पेट्रोल के दाम 63.59 रुपये और डीजल के दाम 50.37 रुपये थे। लेकिन सोमवार की आधी रात से पेट्रोल की कीमत में 1.72 रुपये इजाफा हुआ।
विज्ञापन


जिसके बाद पेट्रोल के दाम 65.31 हो गई। इसके साथ ही  डीजल के दाम में 83 पैसे का इजाफा हुआ। जिसके बाद डीजल का दाम 51.20 पैसा हो गया।पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद लोग काफी परेशान हैैं। नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित नागेेंद्र चौहान ने कहा कि जब से केंद्र सरकार आई है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि हुई है। वहीं गाजीपुर तिराहा निवासी नीरज सिंह ने कहा कि लगातार दामों में वृद्धि होने से आम जनता काफी परेशान है।
विज्ञापन


यात्रा किराया से लेकर तमाम चीजों के दामों में वृद्धि हो जाएगी। चांदमारी इमिलिया निवासी प्रेमचंद चौरसिया ने कहा के एक महीने में दो बार सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब जेब पर इसका असर पड़ेगा। ताजोपुर निवासी सत्यदेव ने कहा कि काफी दुख की बात है कि सरकार ने कहा था कि महंगाई कम होगी। लेकिन महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed