फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NCP will fight elections in Uttar Pradesh with SP

उत्तर प्रदेश में एनसीपी सपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

Sat, 06 Nov 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
NCP will fight elections in Uttar Pradesh with SP
मऊ। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता मुरली मनोहर पांडेय को उप्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव का संयोजक बनाने पर कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि यूपी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल का दाम सस्ता करना जनता के साथ छलावा है। जब तक पुराने रेट पर डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस का दाम नहीं आ जाता है। जनता राहत की सांस नहीं लेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश कन्नौजिया, गनेश चौरसिया, ,कन्हैया ठाकुर, रघुबीर यादव, सतीश यादव, राहुल पांडेय, कालिका राजभर, धनंजय पांडेय, आकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed