फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nargis became Brad Ambassador after defeating Corona

कोरोना को हराकर नरगिस बनीं ब्राड अंबेस्डर

Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nargis became Brad Ambassador after defeating Corona
मऊ। कोरोना के रुप में फैली महामारी की चपेट में आई कक्षा आठ की छात्रा नरगिस के ठीक होने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार को उसे मधुबन पहुंचकर सम्मानित किए। साथ ही उसके मजबूत आत्म विश्वास को देख उसे कोरोना की जंग से लड़ने के लिए लोगों को प्रेरणा देने के लिए उसे ब्रांड अंबेसडर बनाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मर्यादपुर निवासी 15 वर्षीय बच्ची नरगिस का अधिकांश समय मुंबई में बीता है। उसके पिता वहां होटल खोले थे। लॉक डाउन में होटल बंद होने पर वो परिवार के साथ घर लौटे। इस दौरान नरगिस कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थी। 17 मई को जांच रिपोर्ट आने पर इस बात की जानकारी हुई। 20 दिनों तक कोरोना से जंग लड़कर नरगिस ठीक हुई। वर्तमान समय में वह पूरी तरह से स्वास्थ्य है।
विज्ञापन

नरगिस के उत्साह और मजबूत इरादे को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार को मर्यादपुर पहुंचकर किशोरी को सम्मानित किए। साथ ही उसे मऊ जिले में कोरोना जंग से जीतने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए वालंटियर का बांड अंबेसडर घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना से डरने की जरुरत नहीं बल्कि जागरुक होकर बचाव करने की जरुरत है । यदि प्रत्येक व्यक्ति मास्क का प्रयोग करते हुए शोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करें तो कोरोना वायरस से अपने व अपने लोगों का बचाव किया जा सकता है । सम्मान समारोह के दौरान सीएमओ सतीशचंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, बीएसए ओपी त्रिपाठी, डा.राजीव कुमार, पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed