फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   narcotics drug sale will be under surveillance of CCTV

Mau News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी नारकोटिक्स दवा की बिक्री

Wed, 22 Mar 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
narcotics drug sale will be under surveillance of CCTV
जिले के मेडिकल स्टोरोें पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऐसा इसलिए किया है ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री पर नजर रखी जा सके और बिना पर्चे के लोग दवा न खरीद सकें। एक माह के अंदर सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दुकान पर कैमरे लगाने होंगे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स और शेड्यूल एच-1 की श्रेणी की दवा के अवैध कारोबार के साथ दुरुपयोग रोकने के लिए शासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शासन के नए आदेश के तहत अब दवा बेचने के लिए दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मरीज को दवा खरीदने से पहले चिकित्सक का पर्चा दिखाना होगा। पर्चा नहीं होने पर दुकानदार मरीज को दवा नहीं देंगे। दवाओं का डिजिटलाइज्ड रजिस्टर रखना भी अनिवार्य होगा। कैमरा लगाने के लिए विभाग की तरफ से इसके लिए दवा संगठनों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इसकी निगरानी के लिए विभाग की तरफ से जनपद को चार जोन में बनाकर टीम भी तैनात कर दी गई है। जनपद में थोक तथा फुटकर 1700 पंजीकृत मेडिकल स्टोर संचालित हैं। विभाग की तरफ से कैमरा लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed