फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nagwa drain broken, increased risk of water entering six villages:

नगवा ड्रेन टूटा, छह गांवों में पानी घुसने का बढ़ा खतरा:

Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nagwa drain broken, increased risk of water entering six villages:
रतनपुरा। क्षेत्र के नगवां गांव के पास ड्रेन के तीन स्थानों पर टूटने के तीसरे दिन भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। इससे नगवा सहित छह गांवों में पानी घुसने का का खतरा बढ़ गया है। ड्रेन में बहाव तेज है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुधि लेने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के नगवा गांव के समीप ड्रेन है। गाढा ताल का पानी नगवा ड्रेन से निकलते हुए सीता कुंड तक जाता है और वहां से तमसा में गिरता है। सीताकुंड का रेगुलेटर बंद है। इसी बीच नगवा गांव के समीप ड्रेन पानी के दबाव से रविवार की रात तीन स्थानों पर टूट गया, लेकिन तीसरे दिन भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि सीता कुंड का रेगुलेटर बंद होने के नगवा ड्रेन का सारा पानी आस-पास के गांवों में फैल रहा है। ड्रेन से पानी का बहाव तेज रहने से क्षेत्र के नगवां, अगरपुर, बाछपुर, होरो की मठिय, दतौड़ा सहित छह गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी हैं। इस संबंध में परमात्मानंद सिंह, बुद्धिराम, क्षत्रधारी सिंह, राजनारायण सिंह का कहना है कि प्रत्येक वर्ष किसानों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है, लेकिन बाढ़ समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। ड्रेन टूटने के दूसरे दिन मरम्मत कराया जाना तो दूर अधिकारियों ने जायजा तक नहीं लिया है। कहा कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed