फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Muslim brothers performed a prayer of goodbye with Aqeedat

मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ अदा किया अलविदा जुमे की नमाज

Fri, 07 May 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Muslim brothers performed a prayer of goodbye with Aqeedat
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत व एहतराम के साथ अदा किया। कोविड प्रोटोकाल के तहत मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा किया। घरों पर ही लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा किया। अलविदा नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को बधाई दिया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, रौजा, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद सहित जिले के मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, पूराघाट, चिरैयाकोट, दोहरीघाट सहित विभिन्न इलाकों में मुस्लिम बंधुओं ने घरों में ही अकीदत के साथ अलविदा जुुमा की नमाज अदा किया। मस्जिदों में पांच लोगों ने कोविड प्रोटोकाल के तहत अलविदा जुमे की नमाज अदा किया। मधुबन संवाददाता के अनुसार रमजान महीना के अंतिम शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज प्रशासनिक निर्देशानुसार पांच लोगों ने अदा की। बाकी लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही अलविदा नमाज पढ़ी। देश को कोरोना जैसी महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने के लिए लिए दुआ की। तहसील क्षेत्र के दुबारी, दरगाह, बीबीपुर, सिपाह, मर्यादपुर सहित विभिन्न जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी तरह प्रशासन का सहयोग किया और घर पर ही नमाजें पढ़ी। वही दरगाह के कई मस्जिदों पर भीड़ को देखते हुए ताला लगा दिखा। इस पर मस्जिद के इमाम का कहना था कि अलविदा जुमा छोटी ईद कही जाती है। इस दिन मस्जिदों में भारी भीड़ इकट्ठी होती है। लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा केवल पांच लोगों के साथ ही जमात से नमाज पढ़ने की अनुमति थी और किसी को मस्जिद में आने से रोका भी नहीं जा सकता। इसलिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ताला लगा दिया गया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार रमजान महीना के अंतिम शुक्रवार को कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज प्रशासनिक निर्देशानुसार पांच लोगों ने अदा की। बाकी लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही अलविदा नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed