फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder by stabbing due to old rivalry

Mau News: पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या

Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Murder by stabbing due to old rivalry
मऊ/रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में बृहस्पतिवार की रात पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर एससी, एएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। दतौली गांव निवासी राम आशीष कश्यप (50) का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात 7:30 बजे वह अपने घर के पास मोबाइल में क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी बीच गांव निवासी विकास सिंह उधर से गुजर रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों को चोटें आईं। गांव के लोगों के बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। कुछ देर बाद राम आशीष अपने परिवार के लोगों के साथ विकास के घर गए। वहां फिर दोनों में विवाद होने लगा। इसी बीच विकास ने राम आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से राम आशीष लहूलुहान होकर गिर गए। परिजन तत्काल उन्हें सीएससी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री और थाना प्रभारी दल प्रताप सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राम आशीष के पिता तूफानी कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने विकास सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed