फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal elections: On the sixth day, 31 candidates for the post of president and 185 candidates for the post of member filed nominations.

निकाय चुनाव: छठें दिन अध्यक्ष पद के 31 एवं सदस्य पद के 185 प्रत्याशियों ने किये नामांकन

Sat, 22 Apr 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: On the sixth day, 31 candidates for the post of president and 185 candidates for the post of member filed nominations.
। जिले मेंं निकाय चुनाव के लिए नामांकन जोर शोर से चल रहा है। छठें दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के 31 व सदस्य पद के 185 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कोपागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक व सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशियों ने दावेदारी की। वहीं,नगर पंचायत अदरी, कुर्थी जाफरपुर, मोहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, वलीदपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। अदरी और कुर्थी जाफरपुर में सदस्य पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।उधर, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद के लिए पांच और अमिला में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, घोसी और अमिला में सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 28 एवं सदस्य पद के लिए 134 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 19 व सदस्य पद के लिए 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए चार, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में सदस्य पद के लिए तीन,नगर पंचायत वलीदपुर में सदस्य पद के लिए पांच, नगर पंचायत चिरैयाकोट में सदस्य पद के लिए चार,नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed