फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Multi story shopping complex to be built in Municipality Community Center

नगर पालिका कम्युनिटी सेंटर में बनेगा मल्टी स्टोरी शापिंग काम्प्लेक्स

Wed, 24 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Multi story shopping complex to be built in Municipality Community Center
मऊ। नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर पालिका कम्युनिटी सेंटर को अपग्रेड करने की कवायद की जा रही है। नगर के बकवल के पास बने कम्युनिटी सेंटर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को मल्टी स्टोरी बनाने योजना बना रहे हैं। हालांकि पहले से ही काफी दुकानें बनाकर लोगों में आवंटित की गई हैं। नगर पालिका की तरफ से इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को मल्टी स्टोरी किए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। जल्द ही कार्य योजना बनाकर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से वर्तमान में कम्युनिटी हाल को आधुनिक करने के कार्य किया जा रहा है। वहीं परिसर के पूर्वी तरफ बने शापिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों की संख्या बढ़ाने के तरफ नगर पालिका विचार कर रहा है। वर्तमान में नगर पालिका की तरफ से 44 दुकानें बनाई गई हैं। जिनका आवंटन भी काफी वर्षों पूर्व किया जा चुका है। एक ही स्थान पर सभी वस्तुओं की उपलब्धता के लिए नगर पालिका दुकानों की संख्या बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की माने तो दुकानों के ऊपर भी 44 और दुकाने बनाई जाएंगी। फिलहाल नगर पालिका इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। वर्तमान में शापिंग काम्प्लेक्स में काफी दुकानें गुलजार हैं। यहां हर रोज हजारों ग्राहकों का आवागमन होता है। नई दुकानों का निर्माण कराकर उसका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा चेयरमैन तैय्यब पालकी ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से कम्युनिटी सेंटर परिसर में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को दो मंजिला करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed