फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mulayam Singh was the messiah of not only the poor of Uttar Pradesh but also of the poor, farmers and youth of the country.

Mau News: यूपी ही नहीं, देश के गरीब, किसान और नौजवानों के मसीहा थे मुलायम सिंह

Fri, 10 Oct 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh was the messiah of not only the poor of Uttar Pradesh but also of the poor, farmers and youth of the country.
कचहरी परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करत
मऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह अंतिम समय तक गरीबों, दबे कुचले लोगों को हक और अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। वह उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के गरीब, किसान और नौजवानों के मसीहा थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज की तरक्की संभव है। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के गरीब किसान नौजवान के मसीहा थे। एक गरीब घर में पैदा होकर और गांव गली से निकलकर प्रदेश देश के राजनीति में कदम रखते हुए राजनीति का बहुत बड़ा बदलाव किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन बार और भारत के रक्षा मंत्री के पद तक सफर किया। उन्होंने जब मंडल कमीशन आयोग की सिफारिश लागू करने का समय आया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश में देश के सबसे पहले आरक्षण लागू करने वाला प्रदेश बना। नेताजी ने पंचायती एक्ट में संशोधन करके उत्तर प्रदेश मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को पंचायत के माध्यम से सत्ता के भागीदारी में आरक्षण देने का काम किया। इस दौरान शैलेंद्र यादव, धर्म प्रकाश यादव, शिव प्रताप यादव मुन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, जय प्रकाश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed