फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar sought high class facilities in jail

पेशी पर मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से मांगी जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा

Fri, 11 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar sought high class facilities in jail
गैंगेस्टर एक्ट मामले के आरोपी मुख्तार अंसारी की शुक्रवार को बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रभारी विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से आग्रह किया कि जेल में उच्च श्रेणी (बी क्लास) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह भी कहा कि वे लगातार पांच बार से विधायक हैं। जेल में उनको एकांत में रखा गया है, उसके बैरक में टीवी भी नहीं लगाई गई है। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें टीवी और जेल में उच्च श्रेणी (बी क्लास) की सुविधा मिलनी चाहिए। इस दौरान मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

उच्च श्रेणी की सुविधा देने के संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गाय है जिस पर सुनवाई के लिए 17 जून की तिथि नियत है। प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने विवेचक की ओर से गैंगेस्टर एक्ट में 60 दिन का रिमांड बढ़ाने के अनुरोध संबंधी प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए मुख्तार अंसारी की न्यायिक अभिरक्षा की रिमांड बढ़ा दिया। साथ ही गैंगेस्टर मामले में अगली पेशी के लिए 9 अगस्त की तिथि नियत की। साथ ही आदेश दिया कि जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा प्रदान करने के लिए जो प्रार्थना पत्र लंबित है, उस पर सुनवाई के बाद आदेश पारित होगा।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी ने कुछ लोगों का शस्त्र लाइसेंस के लिए जिलाधिकारी से लिखित सिफारिश की थी। इस पर जिलाधिकारी ने उनका शस्त्र लाइसेंस जारी किया। बाद में जांच के दौरान 3 लोगों का पता फर्जी पाया गया। जिसके आधार पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में जालसाजी और आयुध अधिनियम का मुकदमा कायम हुआ। उसी को आधार बनाते हुए पुलिस ने मुख्तार अंसारी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। इस मामले में मुख्तार अंसारी न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में निरुद्ध है। उक्त मामले में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट से कहा कि वह लगातार पांच बार से विधायक हैं। जेल में उन्हें एकांत में रखा गया है। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें टीवी और जेल में उच्च श्रेणी (बी क्लास) की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed