फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar's bail case in fake arms case on April 7

फर्जी शस्त्र के मामले में मुख्तार के जमानत का मामला सात अप्रैल को

Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's bail case in fake arms case on April 7
मऊ। फर्जी नाम पते पर शस्त्र लाइसेंस बनने के मामले में आरोपी विधायक मुख्तार अंसारी की तरफ से जमानत के लिए सोमवार को जिला जज के कोर्ट में आवेदन किया गया था लेकिन कतिपय कारणों को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान जिला जज शंकर लाल ने सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत की।
विज्ञापन

दक्षिणटोला थाने में दर्ज फर्जी नाम पता के आधार लाइसेंस जारी होने के मामले में मुख्तार अंसारी ने अपने पैड पर तीन लोगों का लाइसेंस बनाने की सिफारिश पत्र प्रशासन को लिखा था। इसके आधार पर शस्त्र लाइसेंस तो बन गया लेकिन बाद में जांच के दौरान तीनों का पता फर्जी मिला। इस आधार पर तत्कालीन एसपी अनुराग आर्य के आदेश पर दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी सहित चार के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के बाद आरोप पत्र सीएजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इसमें सुनवाई की तिथि आठ अप्रैल नियत है। इसबीच उनके अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मुख्तार की जमानत के लिए जिला जज के कोर्ट में अर्जी पेश किया। इस पर किन्ही कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज ने सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed