{"_id":"61ab88d16dc3290e405e207e","slug":"mukhtar-ansari-shooter-anuj-kannaujia-mau-police-pasted-kurki-notice-at-home-he-absconding-for-many-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के शूटर पर कसा शिकंजा: मऊ पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा किया, कई वर्षों से है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के शूटर पर कसा शिकंजा: मऊ पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा किया, कई वर्षों से है फरार
Sat, 04 Dec 2021 08:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:57 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया पर मऊ और गाजीपुर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार है।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करती पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई वर्षों से फरार मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया पर मऊ पुलिस ने शिंकजा कसा है। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुगडुगी पिटवा कर मुनादी भी कराई। अनुज पर मऊ तथा गाजीपुर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पिपरीडीह चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अनुज कन्नौजिया के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई पर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस के प्रार्थनापत्र पर अदालत की ओर से धारा 82 का नोटिस जारी किया गया है। अभियुक्त ने इसके बाद भी सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः नीट फर्जीवाड़ा: जेल में बंद सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य की जमानत अर्जी खारिज, मास्टरमाइंड के बहनोई पर कसा शिकंजा