फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Muhammadabad Gohna railway station will be equipped with color signal

कलर सिग्नल से लैस होगा मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन

Mon, 30 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Muhammadabad Gohna railway station will be equipped with color signal
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफार्म की शुरुआत आगामी 6 जनवरी 2020 को होने जा रही है। इसके अलावा स्टेशन के पूर्वी और पश्विमी छोर पर कलर लाइटिंग सिग्नल प्रणाली की भी शुरुआत होगी। रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं में शौचालय निर्माण का भी कार्य जनवरी माह में शुरू होगा।
विज्ञापन

मऊ-शाहगंज रेलमार्ग स्थित मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर सुविधा विस्तार की कड़ी में दो नंबर प्लेटफार्म पर रेल ट्रैक बिछाने का कार्य अंतिम दौर में है। इसके लिए गिट्टी डालकर पटरी बिछाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में स्टेशन के दोनों छोर पर कलर लाइटिंग सिग्नल का कार्य भी पूरा हो चुका है। रेल सूत्रों की मानें तो आगामी छह जनवरी को दोनों सुविधाओं की शुरूआत कर दी जाएगी। दो नंबर प्लेटफार्म का आपरेशन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों के आवागमन में आने वाली असुविधा समाप्त हो जाएगी। बता दें कि मंगलवार और बृहस्पतिवार के दिन कई एक्सप्रेस-मेल गाड़ियों के आवागमन के चलते अधिकांश गाड़ियों का ठहराव थ्रू लाइन पर किया जाता है। इस दौरान दूर दराज से आने वाले यात्रियों जिसमें खासतौर पर महिलाओं एवं बुजुर्गों को उतरने तथा चढ़ने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि दो नंबर प्लेटफार्म का निर्माण दो साल पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन इस पर ट्रैक न होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था। ट्रैक कार्य पूरा होने के बाद छह जनवरी से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर काफी दिनों से सुलभ शौचालय की मांग भी अब पूरा होने वाली है। इसके निर्माण के संबंध में रेल प्रशासन तथा नगर पंचायत प्रशासन के बीच समझौता होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने जा रही है। रेलवे की जमीन में नगर पंचायत द्वारा तहसील भवन के ठीक सामने 13 मीटर लंबा तथा 8 मीटर चौड़ा सुलभ शौचालय के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed