{"_id":"67a9ddb7f6d8de00df0f5b0a","slug":"mother-lost-her-support-in-an-accident-uncontrolled-car-hit-her-son-s-condition-is-critical-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : दुर्घटना में छिन गया मां का सहारा, बेकाबू कार ने मारी टक्कर, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : दुर्घटना में छिन गया मां का सहारा, बेकाबू कार ने मारी टक्कर, बेटे की हालत गंभीर
Mon, 10 Feb 2025 04:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां मां को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनो अपनी मां का आधार कार्ड अपडेट कराकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद पेट्रोलपंप के पास सोमवार की दोपहर एक बेकाबू कार ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ गिरा, वहीं सवार महिला सिर के बल नीचे गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं युवक की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान घायल युवक के मॉ के रूप में हुई है, जो कि घटना के समय अपने मां का आधार कार्ड अपडेट कराकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर दंगौली निवासी कमलेश चौहान 35 अपनी 55 वर्षीय मॉ सुखिया देवी का आधार में संसोधन कराने के लिए सोमवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर गया हुआ था।
विज्ञापन
जहां वापस गांव लौटते समय बाइक में कम पेट्रोल पर वह हालिमाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा था, जैसे ही वह पेट्रोल लेकर सड़क पर उतरा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बेहद तेज गती से मारी गई टक्कर से बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी, जहां इस टक्कर से कमलेश एक तरफ तो उसकी मॉ सुखिया देवी सिर के बल सड़क पर दूसरी ओर जा गिरी।
हादसे में माॅ- बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया, उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुखिया देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया(
जबकि उसके बेटे कमलेश चौहान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।