फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most of the coaching centers do not have security arrangements

अधिकांश कोचिंग सेंटरों पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Most of the coaching centers do not have security arrangements
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानक को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं किया जा सका है। संकरी गलियों और छोटे-छोटे कमरों ने संचालित इन कोचिंग सेंटरों में हर समय सूरत जैसे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के चट्टी चौराहों पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं।
शिक्षा विभाग के अभिलेखों में लगभग 150 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। लगभग 50 कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक नवीनीकरण नहीं कराए हैं, लेकिन कोचिंग सेंटर का संचालन जारी है। वर्ष 2019 में गुजरात के सूरत स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी। घटना के दो वर्ष बाद भी विभाग ने हादसे से सबक नहीं लिया। हालत यह है के अधिकांश कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही अधिक छात्र छात्राओं का प्रवेश तो लिया गया है, लेकिन दस्तावेजों में भलेखों में 50 से कम दिखाया गया है। इससे सरकारी राजस्व की चपत लग रही है। कई कोचिंग सेंटर संकरी गलियों में भी चलते हैं।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभी तक संबंधित विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अवैध ढंग से संचालित हो रहे कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग की ओर से टीमेें गठित की जाती है। लेकिन अभी तक टीमों ने बगैर मान्यता एवं मानकों को अनदेखी कर संचालित होने वाले किसी कोचिंग सेंटर के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि कोचिंग संचालकों को एनओसी लेने का निर्देश दिया गया है। जांच में सुरक्षा मानक की अनदेखी करना पाया जाता है तो पंजीकरण निरस्त करने तथा कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed