फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mosquito infestation increased in villages, demand for spraying of medicine

Mau News: गांवों में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, दवा के छिड़काव की मांग

Sun, 02 Mar 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mosquito infestation increased in villages, demand for spraying of medicine
रतनपुरा ब्लॉक के गांवों में गंदगी और नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने दवा के छिड़काव की मांग की है। रतनपुरा ब्लॉक में 77 ग्राम पंचायते हैं, लेकिन अधिकांश में दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। सहुआरी, पहसा, चकरा, भुड़सुरी, तरवां ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जहां नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। पटिया नहीं लगने से सार्वजनिक नालियां खुली हुई हैं। क्षेत्र के रामा पांडेय, हनी मिश्र, रिंकू मिश्र, भगवान सिंह, राजदेव, शिवम, राधेश्याम, रमेश यादव, मनसा लाल चौहान ने बताया कि प्रधान और ब्लॉक कार्यालय पर सूचना देने के बाद भी दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की जिम्मेदारी प्रधान और स्वास्थ्य विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed