{"_id":"57e2e3bf4f1c1b3e34a82558","slug":"mortgages-made-to-employees-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्मचारियों को घंटों तक बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को घंटों तक बनाया बंधक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के धरना में बोलतीं पदाधिकारी धनराजी देवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। बड़रांव ब्लाक मुख्यालय स्थित कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर 18 हजार वेतन दिया जाए। उनका उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर बीना राय, अर्चना सिंह, रेनू सिंह, आशा यादव,सीमा यादव, विद्यावती यादव, पूनम, बिंदू यादव, सुधा पांडेय, सीता सिंह, प्रेमबालिका राय आदि शामिल थे।
बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चल रहा धरना बुधवार को जारी रहा। बड़रावं ब्लाक मुख्यालय स्थित परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इससे कार्यालय का कामकाज ठप रहा। मौके की उग्र नजाकत भांप सीडीपीओ रीता कुमारी कार्यालय के बाहर से चली गईं। मौके पर मौजूद सुपरवाइजर मीना देवी और सुनील राय को कार्यालय में तालाबंदी कर घंटों बंधक बनाए रखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और थालियां पीट कर प्रदर्शन किया कहा कि मांगों पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष सिंधू देवी ने आर-पार के संघर्ष का आह्वान किया। सरकार को चेतावनी दिया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगी। संघ की मंत्री भानुमती सिंह,मैना यादव, अनीता, प्रमिला, देवी आदि रहीं