फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More farmers are demanding seeds of Chintu and MTU 7029 species of paddy

चिंटू और एमटीयू 7029 प्रजाति के धान के बीज की मांग अधिक किसान कर रहे

Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
More farmers are demanding seeds of Chintu and MTU 7029 species of paddy
बोझी बाजार। राजकीय कृषि बीज भंडार बड़रांव पर चिंटू और एमटीयू 7029 प्रजाति के धान के बीज की मांग सर्वाधिक किसान धान की नर्सरी डालने के लिए कर रहे हैं। लेकिन इन प्रजातियों की अनुपलब्धता की स्थिति में अन्य प्रजाति के धान का बीज लेने को बाध्य हैं। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र में कुल 5402 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है। इस क्षेत्रफल में लगभग 25 हजार से अधिक किसान खेती करते हैं।राजकीय कृषि बीज भंडारके प्रभारी के अनुसार अबतक 70 प्रतिशत किसानों ने धान की नर्सरी डाल दिया है। इनमें बीज भंडार पर सीओ- 51, सांभा सब- 1, सीयाट-1, सीयाट- 4, एचयूआर- 917 प्रजाति के धान के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अभी भी इसी प्रजाति के धान के बीज की कुछ किसान मांग कर रहे हैं। किसान राजेंद्र यादव, रामकेवल सिंह, श्यामकृष्ण राय, बीरू राय, अनिरूद्ध शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से इन प्रजाति के धान का बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग किया है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि धान के एमटीयू- 7029 प्रजाति के बीज की जिले में बहुत कम मात्रा में आपूर्ति हुई थी। इसके कारण प्रत्येक विकास खंडों में सीमित मात्रा में ही राजकीय कृषि बीज भंडारों को इन प्रजातियों के बीज की आपूर्ति की गई थी। जबकि चिंटू प्रजाति के धान का बीज की आपूर्ति विभाग को नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed