फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mohan Setu work is complete in Deoria, only 10% work is done in Mau: Rajiv

मोहन सेतु का काम देवरिया में पूरा, मऊ में केवल दस फीसदी ही हुआ : राजीव

Fri, 15 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mohan Setu work is complete in Deoria, only 10% work is done in Mau: Rajiv
अ​धिकारियों से जानकारी लेते सपा सांसद राजीव राय। संवाद - फोटो : samvad
मऊ। आठ साल में देवरिया जिले में पड़ने वाला मोहन सेतु पुल का कार्य पूरा हो गया। यहां डबल इंजन वाले नेता होने के बाद भी मऊ जिले के में महज दस फीसदी का कार्य हो सका है। यह सेतु आठ साल बाद भी अधूरा है। इससे गांव के लोग डूब रहे हैं, आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। यह बात बृहस्पतिवार को सपा सांसद राजीव राय ने मधुबन मोहन सेतु का निरीक्षण करने के बाद कहीं। इस पुल के निरीक्षण के बाद सांसद बिंटोलिया क्षेत्र का दौरा किए। इससे पहले सांसद निधि से बने संपर्क मार्ग सरया और धनौली का लोकार्पण किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और उपेक्षा पर तीखा प्रहार किया, कहा कि सरकार हमारी नहीं है, यही वजह है कि पुल की बदहाली है। यह क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित है। आज जो दयनीय स्थिति है, वह लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने भी सांसद के समक्ष अपनी परेशानियां खुलकर रखीं और कहा कि यदि पुल और सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई, तो बरसात और बाढ़ के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाएगी। सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं अनसुनी नहीं होंगी और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा, रामायण यादव, शिवप्रताप यादव, गुड्डू चौधरी, विजय शंकर यादव, अशोक लोहिया, शैलेश यादव, रामसंदेश यादव, महातम यादव, विजय शंकर पटेल, शिवभोरिक सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहन सेतु है अहम
सांसद ने कहा कि मोहन सेतु पुल और आसपास के मार्ग न केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की धुरी भी हैं। मगर खराब रखरखाव और मरम्मत के अभाव में लोग रोजाना कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को समाधान के लिए मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed