फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA inaugurates hot cooked food scheme, hot food will be available at Anganwadi centers

Mau News: विधायक ने हॉट कुक्ड फूड योजना का किया उद्घाटन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा गर्म भोजन

Fri, 24 Nov 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates hot cooked food scheme, hot food will be available at Anganwadi centers
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय सुरहूरपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मधुबन के भाजपा विधायक रामविलास चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड फूड योजना का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या में इस योजना की शुरुआत की गई। इसका लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान पांच महिलाओं की गोद भराई हुई और पांच नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब प्रतिदिन एक लाख 10 हजार बच्चों को गर्म भोजन दिया जाएगा। इसके लिए, ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त खाते से संचालन किया जाएगा। शुक्रवार से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन परोसने की शुरुआत कर दी गई है। मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड में 12 और पूरे जिले में 129 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक रामविलास चौहान ने बनने वाले 129 नए भवनों का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के सभी तबकों को खुशहाली देने का कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास का नया आयाम स्थापित हो रहा है। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को अब शुद्ध और ताजा भोजन मिलने से कुपोषण से मुक्ति मिल सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील की योजना वर्षों से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलेगी। मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, सुरजीत राय, प्रधान इसरावती देवी, आशीष यादव, शशिकांत सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed