फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA and SDM gave financial help to the victim's family

विधायक और एसडीएम ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
MLA and SDM gave financial help to the victim's family
मऊ। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ढाढाचवर में गत मंगलवार देर रात एक परिवार का बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह जाने से उसमें सो रहे एक वृद्ध और एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को दिलासा देते हुए 97 हजार रुपये नगद और नौ लाख रपये का चेक के साथ खाद्य सामग्री दिया। साथ ही साथ में पहुंचे अन्य नेताओं ने अपनी तरफ से कुछ न कुछ सामग्री देकर पीड़ित परिवार को दिलासा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को जिलाधिकारी अमित बंसल के आदेश पर उपजिलाधिकारी जय प्रकाश यादव और क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ित परिवार को 97 हजार रुपए नगद और 9 लाख का चेक प्रदान किया। साथ ही खाद्य सामग्री जैसे गेहूं चावल दाल आदि भी दिया। साथ में गए जिला मंत्री भारत भीम जनार्दन चौहान ने दो ट्राली ईंट पीड़ित परिवार को दिया। इस अवसर पर तहसीलदार संजीव यादव, परमहंस, संतोष और प्रधान प्रतिनिधि पारस चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed