फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing teenager's body found hanging from tree

घर से लापता किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found hanging from tree
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार गांव में रविवार को एक किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रशांत मौर्य (13) पुत्र रमेश मौर्य शनिवार शाम छ: बजे से ही घर से गायब था। देर रात तक प्रशांत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह टहलने निकले लोगों ने गांव के बगीचे में उसका शव पेड़ से लटके देखा तो सूचना परिजनों को दी। जानकारी पाकर पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार और कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोर के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मऊ से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सूरज मौर्य की सूचना पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि प्रशांत अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था ,उसकी तीन बहनें हैं। प्रशांत के माता-पिता और सबसे छोटी बहन सूरत में रहते हैं। प्रशांत दो बड़ी बहनों के साथ घर पर ही रह कर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed