फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Misbehavior with the accountant who went to measure, case filed

नापी करने गए लेखपाल के साथ बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with the accountant who went to measure, case filed
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियाधर गांव में ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार सुबासचंद्र यादव के निर्देश पर रविवार को पुलिस के साथ गांव में नापी करने लेेखपाल पहुंचे। नापी करने के दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने लेखपाल के हाथ से जंजीर फेंक कर बदसलूकी की। लेखपाल ने बदसलूकी करने वाले पति और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के भेड़ियाधर गांव में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। नवीन परती की पैमाइश कराने के लिए गांव के रामचंद्र राम सहित कई ग्रामीणों ने 24 जुलाई को तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल शशि शेखर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर जमीन की नापी कर रहे थे। इसी बीच फेंकू राम और उसकी पत्नी बिंदु ने जंजीर छीन कर फेंककर दुर्व्यवहार किया। लेखपाल ने फेंकू राम और उसकी पत्नी बिंदु के खिलाफ बदसलूकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed