फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister Dara Singh Chauhan has given X-ray machine to Fatehpur Mandav CHC

मंत्री दारा सिंह चौहान फतेहपुर मंडाव सीएचसी को दिया है एक्सरे मशीन

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Minister Dara Singh Chauhan has given X-ray machine to Fatehpur Mandav CHC
मऊ मुख्यमंत्री के आह्वान पर जिले के जनप्रतिनिधियों में एक एमएलसी एके शर्मा ने रानीपुर सीएचसी को गोद लिया है। उन्होंने सीएचसी पर कुछ उपकरण और कोरोना से संबंधित कुछ किट और दवाइयां उपलब्ध कराया है। मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक श्रीराम सोनकर ने सीएचसी को गोद लिया है। उन्होंने अपनी निधि से आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए धन का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा घोसी के विधायक विजय राजभर के प्रस्ताव पर टड़ियांव में आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मधुबन विधायक मंत्री दारा सिंह चौहान ने रसूलपुर पीएचसी और फतेहपुर मंडाव सीएचसी को गोंद लिया है। उन्होंने पहले ही अपनी निधि से एक्सरे मशीन के लिए धन दिया है। सदर विधायक मुख्तार अंसारी ने न किसी अस्पताल को गोंद लिया है और न ही अपनी निधि से अस्पताल को कोई मदद का ही प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन

नौकरशाह से राजनेता बने एमएलसी एके शर्मा ने रानीपुर सीएचसी को गोंद लिया है। एमएलसी ने वहां आक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, थर्मामीटर, दवाओं की किट उपलब्ध कराया है।उन्होंने सीएचसी पर आवश्यक उपकरणों की सूची सीएमओ से मांगी है। सदर विधायक मुख्तार अंसारी तो पहले से ही जेल में हैं। उनके प्रतिनिधि मुजाहिद पर मुकदमा दर्ज हैं उनके विरुद्ध पुरस्कार घोषित है। अभी तक उनके द्वारा किसी अस्पताल को गोद नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि सदर विधायक ने किसी अस्पताल को गोंद नहीं लिया है। घोसी के विधायक विजय राजभर ने घोसी सीएचसी और अमिला पीएचसी को गोंद लिया है। विधायक के प्रस्ताव पर घोसी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत टड़ियांव स्थित 100 बेड के अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी हो रही है। अभी उपकरण नहीं खरीदे गए हैं। विधायक विजय राजभर ने बताया कि अमिला पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। सीएमओ को घोसी और अमिला में स्टाफ की तैनाती करने के लिए कहा गया है।

मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्रीराम सोनकर ने कसबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोंद लिया है। यहां पर आक्सीजन प्लांट के लिए उन्होंने अपने निधि से 25 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थल चयन करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थल का चयन हों जाने पर जल्दी ही आक्सीजन प्लांट स्थापित कराया जाएगा। इस संबंध में श्री सोनकर ने कहा कि यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए अथवा अन्यत्र संबद्ध चिकित्सकों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त करने के लिए सीएमओ को पत्र भेज रहे हैं। मधुबन विधान सभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने फतेहपुर मंडाव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रसूलपुर पीएचसी को गोद लिया है। फतेहपुर सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट के लिए विधायक ने अपने निधि से 43.38 लाख रूपये का प्रस्ताव किया है। जल्द ही एक्स रे मशीन एसेंबल की जाएगी। इस संबंध में मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि रसूलपुर पीएचसी पर मेडिकल किट, वैक्सीन, दवा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed