फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle aged man dies due to collision with pickup

Mau News: पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 10 Apr 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies due to collision with pickup
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार के पास मंगलवार को एक पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी राजेंद्र सोनकर 50 अपने लड़के के साथ बाइक से किसी काम से घोसी जा रहा था।अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार पहुंचा था कि घोसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठे राजेंद्र सोनकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजेंद्र के लड़के ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई और पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed