फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle-aged death by snakebite

सर्पदंश से अधेड़ की गई जान

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged death by snakebite
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी एक अधेड़ की सर्पदंश से शनिवार देर रात मौत हो गई। सुरहुरपुर गांव निवासी रामलाल सरोज (50 ) खाना खाकर मडई में सो रहे थे। देर रात किसी जहरीले सर्प ने उनके हाथ में डंस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्यय केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामलाल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की सात पुत्रियां हैं। पांच पुत्रियों की शादी उन्होंने कर दिया था। रामलाल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गाजीपुर गंगा तट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed