फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle-aged dead body found near school under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में अधेड़ का विद्यालय के पास मिला शव

Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found near school under suspicious circumstances
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव में जूनियर हाईस्कूल के पास सोमवार की भोर एक अधेड़ का शव मिला। गांव में टहलने निकले ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक आजमगढ़ जिले का है। घटनास्थल से उसका गांव की दूरी महज 500 मीटर है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास सड़क किनारे अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में पड़ा था। जिस भोर में निकले कुछ ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना बोझी चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जहां उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त राम हरक चौहान (52) पुत्र स्व. बुझावन निवासी भरौली जगदीशपुर जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। मृतक का गांव घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर था। मृतक के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों को परिजनों को दी। इस संबंध में एसओ घोसी नागेश उपाध्याय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed