{"_id":"6519a235887b194b65058a4d","slug":"message-of-cleanliness-spread-on-the-eve-of-gandhi-jayanti-mau-news-c-295-1-svns1028-3129-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
मऊ। गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूल,कालेजों, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों मेें स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं तथा अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर साफ सफाई कर स्वच्च्छता का संदेश दिया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता को अपनाने के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया।
इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज हलधरपुर में स्वच्छांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज प्रबंधक अखिलेश कुमार राय, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत श्रमदान करते हुए जगह-जगह साफ-सफाई किया गया। प्रधानाचार्य असजद कमाल, अविनाश पांडेय,फातिमा फिरदौस, शिवम सुशील,अजय सिंह,सुनील राव, इरफान, आकांक्षा शर्मा, विवेक पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अंजली, गुलशन आदि शामिल रहे।
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत नर्सिंग, फार्मेसी, आईटीआई के समस्त छात्र-छात्राओं ने एक घंटे का श्रमदान कर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। संस्था के प्रबंधक पूर्व ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह ने सभी लोगो का उत्साहवर्धन किया। सबके साथ मिलकर इस अभियान में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मऊ पुलिस की तरफ से ’स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गतत गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनपद के पुलिस लाइन, समस्त थाना, चौकी, कार्यालयों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान तथा तमसा नदी के घाटों की सफाई कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।