फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Message of awareness given with nutrition rally

पोषण रैली के साथ दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Message of awareness given with nutrition rally
मऊ। कुपोषण दूर करने के लिए सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को जिले के सभी 2,587 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चल रहे संभव अभियान में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता एवं कुपोषण के प्रति जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक गर्भवती को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है, इसके अभाव में शिशु कुपोषित हो सकता है। अभियान के माध्यम से सही भोजन, नियमित वजन निगरानी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच महिला और शिशु की वृद्धि और विकास सुनिश्चित कर सकता है। बताया कि रैली का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल के बारे में गांव के लोगों को जागरुक करना है। साथ ही महिलाओं को यह बताना कि घरों में मौजूद पोषण युक्त खाद्य पदार्थ और हरी साग-सब्जियों को उपयोग में लेकर किस प्रकार लेकर अपने परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। धात्री माताओं को अंकुरित दालों को सहजन के पाउडर और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाकर खाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed