फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mercury reaches 43 degrees, yellow alert issued, heat web till May 1

Mau News: पारा 43 डिग्री पहुंचा, यलो अलर्ट जारी, एक मई तक हीट वेब

Mon, 29 Apr 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 43 degrees, yellow alert issued, heat web till May 1
मऊ। अप्रैल का अंतिम सप्ताह में सूर्य आग बरसा रहा है। पारा 43 के पार पहुंच चुका है। गर्मी से लोगों की हालत खराब है। जिले में लगातार चल रही शुष्क और पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मौसम में लोगों को सेहत के प्रति विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। रविवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। यही नहीं करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों को सताया तो बादलों की आवाजाही के कारण हवा में नमी से उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग से एक मई तक हीटवेव चलने की संभावना जताई जा रही है। रविवार सुबह के समय आसमान साफ रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 12 प्रतिशत रही। जबकि 26 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सूरज की तपिश से दोपहर के वक्त लोग बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन

रानीपुर: क्षेत्र के पलिगढ़, गोकुलपुरा, काझा, फतेहपुर, पलिया, रानीपुर सहित विभिन्न गांवों में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सुबह से ही तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। दोपहिया वाहन चालक भी घर से निकलने में परहेज कर रहें है। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए गमछा,चश्मा, छाता,टोपी आदि का सहारा ले रहे हैं। हमेशा चहल पहल रहने की जगह दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह का तापमान:
--------------------

22 अप्रैल 41 डिग्री

23 अप्रैल 42 डिग्री

24 अप्रैल 42 डिग्री

25 अप्रैल 42 डिग्री

26 अप्रैल 44 डिग्री

27 अप्रैल 42 डिग्री

28 अप्रैल 43 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed