फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meeting regarding preparations for the 2027 Census

Mau News: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

Thu, 22 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding preparations for the 2027 Census
फतहपुर मंडाव। स्थानीय विकास खंड के सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम दीपक सिंह और बीडीओ अनिल कुमार मौर्य ने की। बैठक में ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का होगा। दूसरे चरण में एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए ग्राम प्रधानों और सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आम लोगों तक जनगणना संबंधी जानकारी पहुंचाने और निर्धारित समय के अनुसार तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीओ पंचायत पंकज मल्ल, सचिव सीमा यादव और अरुण सिंह सहित ग्राम प्रधान घुरभारी कनौजिया, वकील अहमद, गौतम गुप्ता, अनिल राजभर, भोला कनौजिया, सुनील पासवान, सर्वेश यादव छोटू और रामलाल राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed