फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medal given to the winners of Sahodaya sports competition of CBSE schools

Mau News: सीबीएसई स्कूलों के सहोदया खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को दिया गया मेडल

Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Medal given to the winners of Sahodaya sports competition of CBSE schools
ुरहूरपुर गांव के कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पूर्वांचल सहोदया के तत्वाधान में आय? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पूर्वांचल सहोदया के तत्वाधान में आयोजित खेल स्पर्धा ‘आरोहण- 2022’ के विजेताओं को समारोह में रविवार को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किया गया। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक हरीकृष्ण बरनवाल एवं दानिश अहमद ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के 11 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं जूनियर बालक एवं बालिका व सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में सैक्रेड हार्ट स्कूल के सबसे अधिक नौ छात्र विजेता रहे। इसी प्रकार किंग्स ईडेन इंटरनेशनल के चार, चंद्रा पब्लिक स्कूल के तीन और सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदारा के दो विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूर्वांचल सहोदय की अध्यक्षा डॉ किरन कृष्ण बरनवाल ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। सचिव श्री केसी पीटर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए उचित प्लेटफार्म प्रदान करती है। इसके अलावा सेंट फ्रांसिस की प्रिंसिपल प्रितू लता पांडे, सैंट नॉरबर्ट की प्रिंसिपल सिस्टर एंटोनी मैरी, सेंट जेवियर घोसी के प्रिंसिपल राजेश कुमार मिश्रा, किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल की कोआर्डिनेटर खुशी श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। संचालन दीपक गुप्ता ने किया। इस दौरान सतीश राघवन, रमन राय, सुरेंद्र यादव, अरुण मोहनन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed