फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maximum temperature increased by two degrees, it rained in the afternoon, trees and pillars fell

Mau News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, दोपहर बाद हुई बारिश, गिरे पेड़-खंभे

Wed, 03 Jun 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by two degrees, it rained in the afternoon, trees and pillars fell
मधुबन में तेज हवा के बीच हुई बारिश।
नौतपा समाप्त होने के बाद पहले दिन बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर तक तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने से मधुबन–मझवारा मार्ग स्थित नंदौर बाजार के मुख्य मार्ग पर पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। कई अन्य स्थानों पर भी पेड़-खंभे गिरे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप असहनीय हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाए नजर आए।
तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 42 प्रतिशत रही, जबकि हवा 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, बेल का शरबत सहित शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान मधुबन-मझवारा मार्ग स्थित नंदौर बाजार में पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, जिससे यातायात के साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
000000000000000
नौ तपा का तापमान
दिनांक
न्यूनतम अधिकतम
25 मई
25
42
26 मई
28
40
27 मई
27
29
28 मई
26
37
29 मई
28
32
30 मई
25
31
31 मई
27
36
1 जून
26
32
2 जून
28
38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed