{"_id":"6217c06005ec15442240bb04","slug":"mausam-badala-badalee-se-baarish-kee-sambhaavana-mau-news-vns64028974","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, बदली से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ। मौसम में बृहस्पतिवार को बदलाव आ गया। बदली रहने से जहां बारिश की संभावना बढ़ गई तो वहीं एक बार फिर ठंड की आशंका भी बन गई है। वहीं, बदलते मौसम ने किसानों को फसल की चिंता से घेर लिया है। जिले में 14 फरवरी से तापमान बढ़ने लगा था। लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव दिखा। अब तक चल रही पछुआ हवा पुरवा में बदल गई। इससे बारिश की संभावना भी बढ़ गई है। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहे। हवा का रुख बदलने के कारण मौसम में बदलाव देख किसान फसल को लेकर चिंतित हो गए हैं। अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। आद्रता 50 प्रतिशत रही। तेज हवा के चलते दलहनी, तिलहनी और गेहूं की फसल को लेकर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। बढुआगोदाम क्षेत्र के किसान महेंद्र यादव, श्रीकृष्ण प्रसाद का कहना है कि फरवरी माह में तेज हवा के साथ बारिश होने की स्थिति में दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसान अगम प्रसाद का कहना था कि अगर तेज हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं के साथ सरसों, मटर, चना आदि फसल को नुकसान होगा। मधुबन क्षेत्र के किसान श्रीकांत प्रसाद ने बताया किहवा व बारिश गेहूं का दाना पतला कर देगी। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसलों की बालियां बाहर निकल आई हैं। अगर बारिश हुई और तेज हवा इसी तरह चलती रही तो गेहूं के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।