{"_id":"679a78480561c6122402e624","slug":"mauni-amavasya-record-broken-150-lakh-devotees-took-a-dip-in-the-saryu-river-mau-news-c-295-1-svns1028-123464-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या: टूटा रिकार्ड सरयू नदी में 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या: टूटा रिकार्ड सरयू नदी में 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
दोहरीघाट। मौनी अमावस्या पर जिले से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के साथ दान किया। घाटों और पोखरों पर लगे मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
यह भीड़ अब तक बीते मौनी अमवस्या से 40 फीसदी अधिक थी। बीते वर्ष का यह आंकड़ा करीब 70 हजार तक था। वहीं अब तक मौनी घाट पर अधिकतम एक लाख लोगों के स्नान करने का रिकाॅर्ड था, लेकिन बुधवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि अब तक हर का रिकाॅर्ड टूट गया।
बताया जाता है कि मौनी अमावस्या का स्नान उपासकों को जीवनदायिनी शक्ति देता है। इस दिन स्नान और मौन व्रत धारण करने से अनंत ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के तहत जिले के सरयू सहित विभिन्न पवित्र पोखरों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
दोहरीघाट नगर के सरयू नदी के रामघाट सहित विभिन्न घाटाें पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 1.50 लाख लोगों ने डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। महिलाओं ने मां सरयू को कड़ाही चढ़ाई। वहीं घाट पर मेले में दूर दराज से आए दुकानदारों ने स्टाॅल लगाया।
पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। रामघाट, मातेश्वरी शक्ति पीठ के सामने के घाट पर भोर से ही स्नान चलता रहा। इसके अलावा तमसा नदी के घाटों, शीतला माता धाम स्थित पोखरा, वनदेवी धाम, करहां के गुरादरी धाम पोखरे सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक पोखरों मेें श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाया।
कुसुम्हा : मौनी अमावस्या के अवसर पर मां दुर्गा मंदिर, गोठा पावर हाऊस, श्रीनंद बावा स्थान, मादी स्थित मां कोयल भवानी मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वलीदपुर : देवलास स्थित पवित्र पोखरा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य प्राप्त किया।
ड्रोन कैमरे से हर मूवमेंट पर नजर रखते रहे पुलिस अधिकारी
दोहरीघाट। मौनी अमावस्या भारी भीड़ की संभावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरे दोहरीघाट को तीन जोन और चार सेक्टर में बांटा था। साथ ही इसको लेकर मंगलवार की शाम से रामघाट पर नदी में बेरिकेडिंग की गई है।वहीं नदी में बैरीकेडिंग करने के साथ 25 नाव, 25 गोताखोर और प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। वहीं तीन जोन में चार एसएचओ, दो महिला एसआई, 25 महिला कांस्टेबल, 65 हेड कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई थी। एसपी इलामारन जी, दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह के साथ खुद बुधवार की भोर से ही एक एक मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। इसको लेकर पुलिस द्वारा दो ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।
मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद ठंड से बचाव को लेकर भी पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत आठ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की थी। वहीं नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए चेजिंग रुम सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं बहाल की गई थी।